नौसेना ने विदेशी पोत पर लूटपाट की कोशिश नाकाम की
नौसेना के एक अधिकारी ने रविवार को यहां कहा, "आईएनएस गोदावरी को शनिवार की शाम 5.30 बजे एक संदेश प्राप्त हुआ कि लुटेरों की एक नाव उनका पीछा कर रही है। उसके तत्काल बाद एक हेलीकाप्टर को रवाना कर दिया गया। हेलीकॉप्टर ने नाव पर चेतावनी के रूप में गोलीबारी की।"
अधिकारी ने कहा, "नाव को पकड़ने के लिए एक दल को पोत पर चढ़ने के लिए सीढ़ी जैसे सभी उपकरणों के साथ भेजा गया। नाव पर सवार सात से आठ लुटेरों ने अपने सभी हथियार समुद्र में फेंक दिए और इस तरह कार्रवाई के लिए जरूरी सबूतों के अभाव में उन्हें रिहा कर दिया गया।"
नवंबर के मध्य में सोमालिया के समुद्र क्षेत्र में तैनात किए जाने के बाद से आईएएनएस गोदावरी द्वारा चलाया गया यह दूसरा सफल लूट निरोधी अभियान था। यह युद्ध पोत अब भारत वापस आ रहा है और इसकी जगह आईएनएस गंगा को तैनात किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications