कीमतों पर काबू के लिए वायदा कारोबार पर रोक लगे : करात
उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ने के पीछे बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा आवश्यक वस्तुओं का भंडारण एक प्रमुख कारण है।
यहां पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए करात ने कहा, "महंगाई पर काबू पाने के लिए हम कई कदम उठाने का सुझाव देते हैं। आश्वश्यक वस्तुओं की कीमतों पर काबू पाने के लिए अगर सरकार इनका वायदा कारोबार रोकती है तो चीजें बदलेंगी। नहीं तो बहुराष्ट्रीय कंपनियां और बड़े व्यावसायिक घराने हालात का फायदा उठाते रहेंगे।"
करात ने कहा, "कीमतों का बढ़ना एक ऐसा मुद्दा है जिससे हम जारी रहते नहीं देख सकते, सभी पार्टियां विरोध शुरू करेंगी।"
देश के विभिन्न भागों में अलग राज्य की मांग की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, "हम राज्यों का बंटवारा नहीं चाहते हैं यह देश के हित में नहीं होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications