दो माह से खाली है न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी के प्रमुख का पद
अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ (एआईआईईए) के सचिव जे. गुरुमूर्ति ने कहा, "ऐसे समय में जब गैर जीवन बीमा सेक्टर कड़ी प्रतियोगिता का सामना कर रहा है उस स्थिति में कंपनी बिना पतवार के चल रही है। 30 सितंबर को शीर्ष पद से बी. चक्रबर्ती के अवकाश प्राप्त करने के बाद कार्यकारियों की एक समिति गठित होने के बावजूद किसी का चुनाव नहीं हो सका है।"
तीन अन्य कंपनियों- नेशनल इंश्युरेंस, ओरिएंट इंश्युरेंस और युनाइटेड इंडिया इंश्युरेंस में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सबसे वरिष्ठ व्यक्ति को बनाया जाता है।
सूत्रों के मुताबिक चयन समिति ने शीर्ष पद के लिए एन. एस. आर. चंद्रप्रसाद और आर. के. कौल का चुनाव किया था। जून में चंद्रप्रसाद को नेशनल इंश्युरेंस का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बना दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications