चण्डीगढ़ में आवारा पशुओं की शिकायत के लिए हेल्पलाइन
चण्डीगढ़ नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा, " चण्डीगढ़ में आवारा पशुओं के कारण बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए हमने एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। अब कोई भी इस हेल्पलाइन नंबर पर सड़क या अन्य सार्वजनिक जगहों पर घूम रहे आवारा पशुओं के बारे में जानकारी दे सकते हैं।"
निगम अधिकारी ने कहा, " हमारे अधिकारी तुरंत संबंधित स्थल पर पहुंचकर पशु को पकड़कर बाड़े में बंद करेंगे और पशु मालिक के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए दो गाड़ियां हमेशा शहर में घूमती रहेंगी। हमें स्थानीय निवासियों से सहयोग की जरुरत है। लोगों को किसी तरह के धार्मिक अनुष्ठान के लिए गौ-शालाओं का रुख करना चाहिए।"
गौरतलब है कि पिछले पांच दिनों में चण्डीगढ़ की सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो चुकी है।
निगम अधिकारी ने कहा कि स्थानीय दूध विक्रेताओं और डेयरी मालिकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अपने पशुओं को सड़कों पर न आने दें नहीं तो उनके विरुद्ध कानूनी कदम उठाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications