केरल में जल्द खुलेगा दूसरा बाघ संरक्षित क्षेत्र
विश्वम ने आईएएनएस को बताया, "सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और जनवरी या फरवरी में यह बाघ संरक्षित क्षेत्र खुलेगा। यह केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश की उपलब्धता पर निर्भर है।"
राज्य के वनमंत्री ने कहा कि पिछले कई महीनों से पराम्बिकुलम वन्यजीव अभयारण्य को पराम्बिकुलम टाइगर रिजर्व के रुप में परिवर्तित करने के लिए कानूनी प्रक्रिया चल रही है।
गौरतलब है कि पराम्बिकुलम वन्यजीव अभयारण्य की स्थापना 1973 में की गई थी। यह अभयारण्य केरल में पलक्कड जिले के चित्तूर तालुका में 285 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है।
वन मंत्री ने कहा कि इस वन क्षेत्र में 358.662 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र और जोड़ने के बाद कुल क्षेत्र 643.662 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications