प्रवासी पक्षियों का शिकार करने के लिए 3 लोग हिरासत में
वनक्षेत्र के अधिकारी प्रशांत कुमार मोहंती ने कहा, " चिल्का झील में प्रवासी पक्षियों का शिकार कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमने तीनों व्यक्तियों को पांच पक्षियों और पक्षी पकड़ने वाले जालों और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया।"
उल्लेखनीय है कि चिल्का झील पुरी, खोरधा और गंजाम जिले के लगभग 100 किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है। चिल्का झील में साइबेरिया, ईरान, इराक, अफगानिस्तान और हिमालय से लाखों पक्षी प्रत्येक वर्ष अक्टूबर में आते हैं और मार्च में वापस लौट जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications