एसजेवीएनएल करेगी धौला सिद्ध पनबिजली परियोजना का उन्नयन
एसजेवीएनएल के उप महाप्रबंधक वी. के. वर्मा ने आईएएनएस से कहा, "हमने हमीरपुर जिले में धौला सिद्ध पनबिजली परियोजना का उन्नयन करने का फैसला किया है। अब इसकी उत्पादन क्षमता 40 मेगावाट से बढ़कर 66 मेगावाट हो जाएगी।"
वर्मा ने कहा कि परियोजना के बारे में निर्माण पूर्व किए गए अध्ययन में कंपनी कं इंजीनियरों ने पाया कि परियोजना की क्षमता 26 मेगावाट और बढ़ाई जा सकती है। कंपनी ने अब निर्णय लिया है कि इसकी उत्पादन क्षमता को बढ़ाया जाए।
वर्मा ने कहा कि इस परियोजना पर कुल 467 करोड़ रुपये लागत आएगी।
शिमला से 200 किलोमीटर दूर स्थित सुजानपुर तिरा के नजदीक ब्यास नदी पर 51 मीटर बांध पर यह परियोजना स्थापित होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications