बांग्लादेश व म्यांमार के साथ सड़क संपर्क सुधारा जाएगा
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने रविवार को यहां आईएएनएस को बताया, "अधोसंरचना पर कैबिनेट की समिति (सीसीआई) ने शिलांग से त्रिपुरा के दक्षिणी सीमावर्ती कस्बे सबरूम तक राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 को चार लेन का करने को मंजूरी दे दी है।"
सबरूम और बांग्लादेश के दक्षिण पूर्व में स्थित चित्तागांग अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह के बीच की दूरी मात्र 75 किलोमीटर है।
अधिकारी ने कहा है, "पूर्वोत्तर में परियोजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए केंद्र सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति (एचपीसी) गठित की है। सरकार ने मिजोरम से म्यांमार सीमा तक एक और राजमार्ग के निर्माण को भी मंजूरी दे दी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications