ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्ला मुंतजरी का निधन (लीड-1)

तेहरान, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के कट्टर विरोधी एवं एक प्रमुख धार्मिक नेता अयातुल्ला हुसैन-अली मुंतजरी का निधन हो गया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मुंतजरी का शनिवार रात लंबी बीमारी के बाद धार्मिक शहर कोम स्थित उनके घर में निधन हो गया।

अयातुल्ला को इस्लामी प्रणाली की आलोचना करने की वजह से दिवंगत क्रांतिकारी नेता अयातुल्ला रुहोल्ला खामनेई ने मार्च 1989 में अपने मनोनीत उत्तराधिकारी की पदवी से बर्खास्त कर दिया था। तभी से उन्हें राजनीति से बेदखल कर दिया गया था।

मुंतजरी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के भी घोर आलोचक थे और जून में उनके विवादित पुनर्निर्वाचन के बाद उन्होंने अहमदीनेजाद सरकार पर तानाशाह होने का आरोप लगाया था।

वर्ष 2001 में नजरबंदी से रिहा होने के फौरन बाद ही अयातुल्ला को जबरदस्त दिल का दौरा पड़ा और वह लंबे अर्से तक अस्पताल में भर्ती रहे।

राजनीतिक रूप से अलगाव और 10 साल से ज्यादा अर्से की नजरबंदी के बावजूद वह सम्मानित धार्मिक हस्ती बने रहे।

सुधारवादी हलकों ने जहां मुंतजरी का समर्थन किया वहीं कट्टरपंथियों ने उन्हें धर्मनिरपेक्ष करार देते हुए आयतुल्ला अली खामनेई के प्रति उनके आलोचनात्मक रवैये की निंदा की। आयतुल्ला खामनेई जून 1989 में देश के सर्वोच्च धार्मिक नेता बने।

मुंतजरी ने ईरानी निर्वाचन प्रणाली की कई बार आलोचना की और कहा कि इन परिस्थितियों में और वास्तविक एवं तटस्थ प्रतिस्पर्धा के बिना निर्वाचित अधिकारी जनता की जरूरते पूरी नहीं कर सकते।

अयातुल्ला ने अहमदीनेजाद सरकार की विदेश नीतियों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस्लामिक गणराज्य की गलतियों और अहमदीनेजाद सरकार के उकसावे के कारण अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी के एकजुट होने और ईरान के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की स्थिति बनी है।

अपने धार्मिक दर्जे के बावजूद अयातुल्ला को असंतुष्ट माना जाता था इसलिए सरकारी टीवी ने उनकी मौत पर विशेष ध्यान नहीं दिया।

समाचार एजेंसी फार्स के अनुसार अब तक सिर्फ धार्मिक नेता अयातुल्ला युसेफ सेनाइ ने ही उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+