हिमाचल में शुरू होगा पॉलीथिन के खिलाफ अभियान
राज्य भर के लोग 'पॉलीथिन हटाओ, पर्यावरण बचाओ' नामक अभियान में हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने आईएएनएस को बताया, "जंगलों, जल धाराओं और आवासीय इलाकों में बिखरे पड़े पॉलीथिन के थैलों को हटाने के लिए यह एक दूसरा सामुदायिक अभियान है। इस अभियान का लक्ष्य राज्य को स्वाभाविक रूप से अपघटित न होने वाले पदार्थो से मुक्त करना है।"
धूमल ने कहा, "अभियान को सफल बनाने के लिए हमने गैर सरकारी संगठनों, शहरी व ग्रामीण स्थानीय इकाइयों तथा कॉलेजों व स्कूलों द्वारा स्थापित पर्यावरण क्लबों को इस काम में शामिल किया है। ये संगठन सामूहिक रूप से 17,495 गांवों और 57 कस्बों में पॉलीथिन के थैलों को इकट्ठा करने का काम करेंगे।"
ज्ञात हो कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो अक्टूबर से राज्य में सभी तरह के पॉलीथिन के थैलों के उत्पादन, संग्रह, इस्तेमाल, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications