चण्डीगढ़ में स्वाइन फ्लू सर्वाधिक फैलने वाली बीमारी घोषित
इस फैसले के बाद स्वाइन फ्लू के परीक्षण परिणामों का इंतजार किए बिना ही मरीजों को टैमीफ्लू दवा दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की तकनीकी समिति ने कहा कि मरीजों को अब दवा लक्षणों के आधार पर दी जाएगी।
गृह और स्वास्थ्य सचिव राम निवास द्वारा शनिवार को बुलाई गई बैठक में स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान, सरकारी और निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ स्थितियों पर विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया।
रामनिवास ने रविवार को कहा, "सर्दी के आगमन से स्वाइन फ्लू के मामलों में अचानक वृद्धि देखने को मिल रही है। हमने स्थिति का पूरी तरह से मूल्यांकन किया है और इससे निपटने की रणनीति पर चर्चा की गई है।"
पीजीआईएमईआर में शनिवार देर शाम स्वाइन फ्लू से दो लोगों की मौत होने के बाद अब तक शहर के अस्पतालों में मरने वालों की संख्या 34 तक पहुंच गई है। स्वाइन फ्लू से अब तक पंजाब के 16, हरियाणा के10, चण्डीगढ़ के 5 और हिमाचल प्रदेश के तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
गौरतलब है कि अभी तक चण्डीगढ़ के अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के 260 मामलों की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications