स्वाइन फ्लू : आगरा में खराब स्वास्थ्य सेवाएं चिंताजनक
ऐसी स्थिति में यहां के लोग काफी चिंतित हैं, क्योंकि यहां पर्याप्त और वाजिब स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है।
एसएन मेडिकल कॉलेज में शनिवार को अपराह्न् एक 35 वर्षीय महिला की कथित रूप से स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो गई और एक अन्य मरीज को शनिवार की रात फ्लू के लक्षणों के साथ भर्ती कराया गया है।
चिकित्सा अधीक्षक बी.के.अग्रवाल ने कहा है कि मृतक महिला की चिकित्सा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
कई मुहल्लों के निवासियों ने स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क किया है और सभी निवासियों की जांच के लिए एक शिविर लगाने की मांग की है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी राम रतन ने शनिवार की देर रात इस बात की पुष्टि की है कि कृष्णा कॉलोनी में एक स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। बीमारी से मृत महिला इसी मुहल्ले की है।
यहीं पर निजी चिकित्सक महसूस करते हैं कि वर्तमान व्यवस्था के जरिए इस प्रकार के हालात से नहीं निपटा जा सकता, क्योंकि यहां प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का भी अभाव है।
प्रमुख स्त्री रोग विशेषज्ञ व स्वास्थ्य कार्यकर्ता, डॉ. शिवानी चतुर्वेदी ने कहा है, "हम एक बड़ी आपदा के बीच हैं। सरकारी स्वास्थ्य विभाग किसी संकट से नहीं निपट सकता, क्योंकि इसके लिए कोई पूर्व तैयारी नहीं की गई है और संसाधनों का अभाव है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications