छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने कहा, "हमने उद्योगपति सतीश गोयल की लिखित शिकायत पर जांच करने के बाद विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।"
रायगढ़ से विधायक नायक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। शर्मा ने कहा कि नायक के बयान दर्ज करने के लिए उन्हें सम्मन जारी किया जाएगा।
गोयल ने लिखित शिकायत में कहा था कि नायक ने उनसे शहरी निकाय के चुनाव के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने कहा कि विधायक ने धमकी दी थी कि पैसे नहीं देने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications