पश्चिम बंगाल में नक्सलियों ने 2 की हत्या की, 2 पुलिसकर्मी अगवा
पुलिस के अनुसार पश्चिमी मिदनापुर जिले के बालोधोबा गांव में नक्सलियों ने शनिवार रात माकपा कार्यकर्ता ज्योतिन्द्र नाथ महतो और मानिक मिधा सहित दो अन्य लोगों को अगवा कर लिया था। रविवार सुबह महतो और मिधा का शव समीप के गांव से बरामद किया गया।
उधर, रविवार सुबह तेघोरिया गांव से सशस्त्र नक्सलियों ने दो पुलिसकर्मियों को अगवा कर लिया। पुलिस ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या छह पर नक्सलियों ने बारुदी सुरंग भी बिछा दी थी। इसे निष्प्रभावी करने के लिए विशेषज्ञों का एक दल भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications