नवंबर में कपड़ा निर्यात 8 फीसदी बढ़ा
कपड़ा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष की शुरुआती दो तिमाहियों के दौरान कपड़ा निर्यात में 11 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन उसके बाद से इस क्षेत्र में गिरावट का दौर शुरू हो गया। वैश्विक मंदी के कारण बीते वित्त वर्ष की तीसरी और अंतिम तिमाही के दौरान निर्यात में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह गिरकर 20 अरब डॉलर के स्तर तक पहुंच गया।
कपड़ा सचिव रीता मेनन ने बताया, "नवंबर में हमारा कपड़ा निर्यात आठ फीसदी बढ़ा। इसके पीछे मुख्य कारण यूरोपीय देशों की अर्थव्यवस्था में आया सुधार और लैटिन अमेरिकी देशों, अफ्रीका और ओशिएनिया में नए बाजार का उभरना है।"
देश के कुल कपड़ा निर्यात का 35 फीसदी निर्यात यूरोप और अमेरिका को होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications