अस्थायी समाधान के लिए वार्ता नहीं : एराकात

रामल्ला, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिलीस्तीन के वार्ताकार साएब एराकात ने रविवार को कहा कि फिलीस्तीन नेशनल अथॉरिटी (पीएनए) इस्रायल के साथ अंतरिम चरणों में या अस्थायी समाधानों के लिए वार्ता नहीं करेगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एराकात ने फिलीस्तीन रेडियो से कहा, "पीएनए भावी फिलीस्तीन की चरणबद्ध या अस्थायी सीमाओं पर इस्राइल के साथ वार्ता नहीं करेगा।"

अस्थायी समझौतों पर बातचीत शुरू करने के अमेरिकी प्रस्तावों को खारिज करते हुए एराकात ने कहा कि फिलीस्तीन और अमेरिका के बीच वार्ता निर्णायक मुद्दे पर होगी।

शनिवार को एक फिलीस्तीनी समाचार पत्र ने खबर दी कि अमेरिकी प्रशासन ने पीएनए और इस्राइल के बीच गोपनीय वार्ता का सुझाव दिया था और दोनों पक्षों के बीच अमेरिकी मध्यस्थता के फिलीस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

एराकात ने इस बारे में कहा, "हम इस बारे में कुछ नहीं जानते और किसी भी अमेरिकी अधिकारी ने इस बारे में हमसे बातचीत नहीं की।" दोनों के बीच वार्ता करीब दो साल पहले से अवरुद्ध है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+