पर्यावरण सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय नहीं कर रहा भारत : सर्वेक्षण
कोपेनहेगन सम्मेलन के दौरान सीएमएस वातावरण नामक संगठन द्वारा कराए गए एक ऑनलाइन सर्वेक्षण के अनुसार सर्वे में हिस्सा लेने वाले दो तिहाई लोगों ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य क्षेत्रों को प्रभावित करेगा।
सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले ज्यादातर लोगों ने कहा है कि स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित होंगे, लेकिन उनमें से 90 प्रतिशत लोग यह सोचते हैं कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय नहीं किए जा रहे हैं। इनमें से 76 प्रतिशत लोगों का कहना है कि विकसित देश विकासशील देशों और अविकसित देशों पर अपनी नीतियां थोपने की कोशिश कर रहे हैं।
इस ऑनलाइन सर्वे में देश भर में 254 लोगों ने अपने विचार रखे हैं। सर्वे में कहा गया है, "सर्वे में शमिल 71 प्रतिशत लोगों ने कोपेनहेगन में सरकार के पक्ष का समर्थन किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications