22 दिसंबर को अमेठी आएंगे राहुल
सूत्रों के मुताबिक राहुल मंगलवार को लखनऊ से सड़क मार्ग से इन्हौना के रास्ते अमेठी पहुंचेंगे। इस दौरान वह अमेठी में चल रहे युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। वह युवाओं और छात्रों से भी मिलेंगे।
इस बारे में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने आईएएनएस से कहा कि राहुल के 22 दिसंबर को दो दिवसीय अमेठी दौरे पर आने की संभावना है।
इसके अलावा वह स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से रूबरू होकर उनकी प्रगति की जानकारी लेंगे। आखिरी दिन वह संसदीय क्षेत्र के कई गांवों का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यो का जायजा लेंगे।
बताया रहा है कि राहुल दलित बाहुल्य गांवों में जाकर केंद्र की योजनाओं खासकर राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (नरेगा), दोपाहर भोजन योजना (मिड डे मील) और इंदिरा गांधी आवास योजना के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। बुधवार शाम वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications