इराकी तेल पाइपलाइन पर हमले से तुर्की को निर्यात बाधित
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने तेल मंत्रालय के प्रवक्ता आसेम जिहाद के हवाले से रविवार को खबर दी, "बगदाद से करीब 325 किलोमीटर उत्तर में शेरकत क्षेत्र के निकट एक पाइपलाइन को निशाना बनाए जाने से कच्चे तेल का निर्यात बाधित हुआ है।"
उन्होंने बताया कि पाइपलाइन को निशाना शनिवार को बनाया गया और इसकी वजह से तेल रिसाव शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि नार्दन ऑयल कंपनी (एनओसी) के तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम नुकसान का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंच गई है ताकि जल्द से जल्द आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
इराक से तुर्की के सेयहान को होने वाले तेल निर्यात किरकुक तेल क्षेत्र से होकर जाता है। वर्ष 2003 में अमेरिका के नेतृत्व में इराक पर हमले के बाद से इस पाइपलाइन को विद्रोही आए दिन निशाना बनाते रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications