महंगाई पर नियंत्रण के लिए सहयोग करें राज्य सरकार : पवार (लीड-1)
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकपा) के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए पवार ने रविवार को कहा, "उपभोक्ताओं के हित को बचाने के लिए मैं सभी राज्य सरकारों से अपील करता हूं कि वे प्रभावी कदम उठाएं अन्यथा मुश्किलें पैदा हो जाएंगी।"
उन्होंने कहा कि महंगाई का बढ़ना वैश्विक घटना है और केंद्र सरकार इसपर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकारों को हर संभव सहायता मुहैया कराने की अपील करते हुए कहा, "आनाजों और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार गंभीर प्रयास कर रही है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहासा वृद्धि ने लोगों के लिए गंभीर परेशानियां खड़ी कर दी है।"
उन्होंने कहा कि कुछ राज्य सरकारें दालों और आनाजों कीमत पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त सब्सिडी मुहैया करवा रही हैं।
पवार ने कहा, "मैं आशा करता हूं कि राज्य सरकारें अपनी जनता को बढ़ती महंगाई से बचाने के लिए कदम उठाएंगी। हमने कई कदम उठाए हैं और अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ कोशिश कर रहे हैं। केंद्र सरकार पर खाद्यान्न सब्सिडी का भारी बोझ है।"
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जनवितरण प्रणाली के माध्यम से वितरित किए जाने वाले अनाजों की कीमत वर्ष 2002 से नहीं बढ़ाई है। ऐसे में केंद्र सरकार पर भी दबाव है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications