कंबोडिया ने 20 मुस्लिम शरणार्थियों को चीन भेजा
समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से कहा गया कि पिछले महीने चीन के पश्चिमी क्षेत्र जिंजियांग से कंबोडिया आए 20 चीनी उइगर मुसलमानों को शनिवार रात चीन वापस भेज दिया गया।
आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता खियू शोफेक ने कहा, "ये शरणार्थी अवैध तरीके से कंबोडिया आए थे अत: उनको चीन वापस भेज दिया गया।"
गौरतलब है कि चीनी उपराष्ट्रपति झी जिनपिंग का रविवार को नोम पेन्ह पहुंचने का कार्यक्रम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications