महिला सशक्तिकरण को मिले बढ़ावा : अंबिका सोनी

सोनी ने शनिवार को चण्डीगढ़ में कहा, "महिला सशक्तिकरण का मतलब यह है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से इतना मजबूत करना है कि वे भी अपने परिवार को लाभ पहुंचा सकें। दक्षिणी राज्यों में लगभग 86 लाख महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं और अपने परिवार चलाने के लिए वित्तीय सहायता जुटा रही हैं।"

सोनी ने कहा कि हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमण्डल ने एक प्रस्ताव पारित किया जिसके तहत महिलाओं के लिए स्थानीय निकायों में आरक्षण 33 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

गौरतलब है कि सोनी शनिवार को चण्डीगढ़ के सेक्टर 38 में महिला भवन की आधारशिला रखने पहुंची थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+