आमिर को ठहराने वाले होटल का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश
आगामी फिल्म 'थ्री इडियट्स' के प्रचार के सिलसिले में गत 10 से 13 दिसम्बर तक भेष बदलकर वाराणसी की गलियों में घूमने वाले आमिर खान मुगलसराय शहर के सरस्वती होटल में ठहरे थे। इस दौरान होटल प्रबंधन ने उनकी पहचान की जांच किए बिना उन्हें कमरा दिया था।
मामला प्रकाश में आने के बाद जिला पुलिस ने गत 15 दिसम्बर को होटल को नोटिस देकर जवाब मांगा था कि होटल प्रबंधन ने आमिर खान से उनकी पहचान के सबूत क्यों नहीं मांगे थे। होटल से यह भी पूछा गया था कि इस आधार पर क्यों न उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाए।
सरस्वती होटल प्रबंधन द्वारा तीन दिन के बाद दाखिल किए गए जवाब से असंतुष्ट जिला पुलिस ने रविवार को होटल का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की। चंदौली के पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी नारायण ने रविवार को संवाददाताओं को बताया, "हमने जिलाधिकारी से सिफारिश की है कि पहचान पत्र की जांच किए बिना होटल में कमरे देने वाले सरस्वती होटल का लाइसेंस रद्द किया जाए।"
नारायण ने कहा, "होटल प्रबंधन भेष बदलकर होटल में ठहरने वाले आमिर खान से पहचान पत्र मांगकर उनकी जांच क्यों नहीं की? क्यों बिना सही पहचान के कमरा दे दिया? कुछ संदिग्ध प्रतीत होने पर होटल प्रबंधन को इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को देनी चाहिए थी, जबकि ऐसा नहीं किया गया।"
पुलिस के मुताबिक आमिर व उनकी टीम के लिए सरस्वती होटल में कमरे अकरम शाह एंड पार्टी के नाम से बुक कराए गए थे। आमिर 10 से 13 दिसम्बर तक इस होटल में ठहरे थे। यहां से वह अपने अगले पड़ाव मध्य प्रदेश के चंदेरी के लिए वह रवाना हो गये थे।
इंडो-एशयिन न्यूज सर्वसि।












Click it and Unblock the Notifications