अयातुल्ला मुंतजरी का निधन
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मुंतजरी का शनिवार रात लंबी बीमारी के बाद घर में निधन हो गया।
अयातुल्ला को इस्लामी प्रणाली की आलोचना करने की वजह से दिवंगत क्रांतिकारी नेता अयातुल्ला रुहोल्ला खामनेई ने मार्च 1989 में अपने मनोनीत उत्तराधिकारी की पदवी से बर्खास्त कर दिया था। तभी से उन्हें राजनीति से बेदखल कर दिया गया था।
मुंतजरी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के भी घोर आलोचक थे और जून में उनके विवादित पुनर्निर्वाचन के बाद उनकी सरकार पर तानाशाही होने का आरोप लगाया था।
वर्ष 2001 में पांच साल की नजरबंदी से रिहा होने के फौरन बाद ही अयातुल्ला को जबरदस्त दिल का दौरा पड़ा और वह लंबे अर्से तक अस्पताल में भर्ती रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications