नेपाल के मामलों में भारतीय सेना पर दखल का आरोप
भारतीय वाम दलों के नजदीकी माने जाने वाले माओवादी पार्टी के उप प्रमुख और पूर्व वित्त मंत्री बाबूराम भट्टराई ने निजी रेडियो स्टेशन कांतिपुर एफएम पर कहा कि भारतीय सेना प्रमुख का मीडिया में आया बयान नेपाल के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है।
नेपाली मीडिया ने कहा कि भारतीय सेना प्रमुख ने माओवादियों की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सदस्यों का नेपाली सेना में विलय का विरोध किया है। इससे रविवार को नया विवाद पैदा हो गया।
नेपाली सेना के प्रमुख जनरल छत्रमान सिंह गुरुं ग शनिवार नौ दिन के भारत के दौरे के बाद काठमांडू वापस लौटे।
समाचार पत्र काठमांडू पोस्ट के अनुसार जनरल कपूर ने नई दिल्ली में एक रात्रिभोज में कहा कि नेपाली सेना में अपने कार्यकर्ताओं को भरकर माओवादी उसका राजनीतिकरण करना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications