नेपाल में माओवादियों का राष्ट्रव्यापी बंद (लीड-1)
राजधानी काठमांडू में माओवादियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़पे हुईं। माओवादियों ने त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़क को बंद कर दिया था। रविवार को प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल कोपेनहेगन से लौटने वाले हैं, इसी वजह से माओवादियों ने हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़क को बंद कर दिया था।
प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। पुलिस के अनुसार पर्यटक स्थल पोखरा और सरतारी जिले में 14 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। काठमांडू में प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व पूर्व मंत्री पांपा भुशाल ने किया था।
माओवादियों के बंद से देश भर में यातायात सेवा के साथ शैक्षणिक व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर असर पड़ा है साथ ही भारत और चीन से जुड़ने वाले सड़क मार्ग को बंद कर दिया गया है।
रविवार सुबह काठमांडू की सड़कों पर सैकड़ों माओवादी प्रदर्शनकारी उतर आए। ये सभी राष्ट्रपति राम बरन यादव के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
माओवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड ने कहा कि तीन दिवसीय बंद शांतिपूर्ण रहेगा। उधर, काठमांडू में रविवार तड़के दो वाहनों में तोड़फोड की गई। प्रदर्शनकारी आठ हमलावरों की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।
रविवार सुबह पोखरा जिले में प्रदर्शनकारियों ने एक टेक्सी और यात्री बस पर हमला कर दिया था। भारत से सटी सीमा पर स्थित धूलीखेल शहर में प्रदर्शनकारियों ने भारत से आ रहे चार तेल टैंकरों को लौटा दिया।
उल्लेखनीय है कि माओवादी राष्ट्रपति द्वारा मई में सेना प्रमुख की बहाली के आदेश को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications