'मुजीब के हत्यारे भारतीय जेल में नहीं हैं'
बांग्लादेशी समाचार पत्र 'द डेली स्टार' को दिए साक्षात्कार में चक्रवर्ती ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि बांग्लादेश के संस्थापक मुजीबुर्रहमान के हत्यारे भारत की किसी जेल में छुपे हैं।
चक्रवर्ती ने कहा, "मेरा सोचना है कि ये मनगढंत रिपोर्ट हैं। मैं सैद्धांतिक तौर पर कहना चाहता हूं कि यदि ऐसे लोग भारत में मिलें, तो इस बारे में कोई पुनर्विचार नहीं किया जाएगा।हम निश्चित तौर पर उन्हें सौंप देंगे।"
चक्रवर्ती ने कहा कि उनका मानना है कि मुजीब के हत्यारे किसी अन्य देश में हैं। ऐसा कहा जाता है कि पूर्व राष्ट्रपति और उनके पारिवारिक सदस्यों की हत्या मामले में दोषी करार 12 सैन्य अधिकारियों में से पांच लीबिया, अमेरिका, कनाडा और पाकिस्ताम में हैं।
नई दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद दो बांग्लादेशी के बारे में चक्रवर्ती ने कहा कि दोनों हरकत उल जिहाद इस्लामी के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि बाद की जांच में पता चला कि दोनों अगस्त 2004 में अवामी लीग की एक रैली में ग्रेनेड फेंकने के मामले में भी दोषी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications