नाइजीरिया में ट्रक ने 65 लोगों को रौंदा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से खबर दी है कि इस दुर्घटना में घायल 38 लोगों को कोगी प्रांत के अयिंग्बा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार की शाम चालक ने उस वक्त नियंत्रण खो दिया जब ट्रक एक पहाड़ी से नीचे उतर रहा था। बिना किसी बाधा के अनियंत्रित ट्रक कई वाहनों और उसमें सवार लोगों को रौंदता चला गया। अंत में ट्रक एक व्यस्त बाजार में घुस गया।
कोगी प्रांत के गवर्नर इब्राहिम इदरिश ने तत्काल घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दर्दनाकहादसे को देखकर गर्वनर ने तीन दिन के शोक की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications