नक्सली विस्फोट में बिजली उत्पादन इकाई क्षतिग्रस्त
पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव पंडा ने कहा, "लगभग 15 नक्सलियों ने शनिवार रात बिजली उत्पादन इकाई के एक हिस्से को बम विस्फोट कर क्षतिग्रस्त कर दिया और एक वाल्व घर को नष्ट कर दिया।"
उन्होंने कहा कि विभाग की टीम के आंकलन के बाद ही क्षति के सही अनुमान की जानकारी मिल पाएगी। इकाई से बिजली का उत्पादन बंद कर दिया गया है।
गौरतलब है कि मलकानगिरी भुवनेश्वर से 600 किलोमीटर से अधिक दूर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications