झारखण्ड में सड़क दुर्घटना में 3 पुलिसकर्मियों की मौत, 9 घायल
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "पांचवें चरण का मतदान समाप्त होने के बाद गढ़वा से गिरीडीह जा रही मिनी बस में 12 पुलिसकर्मी सवार थे। बगोदार के समीप रविवार सुबह मिनी बस सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई।"
सभी पुलिसकर्मी गिरीडीह जिले में तैनात थे। पांचवें चरण के मतदान के दौरान पुलिसकर्मियों की तैनाती गढ़वा में की गई थी।
गौरतलब है कि इस दुर्घटना में तीन सहायक उपनिरीक्षकों की मौत हो गई वहीं घायल नौ पुलिसकर्मियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications