महंगाई को नियंत्रित करें राज्य सरकारें : पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकपा) के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए पवार ने रविवार को कहा, "मैं आशा करता हूं कि राज्य सरकारें अपनी जनता को बढ़ती महंगाई से बचाने के लिए कदम उठाएंगी। हमने कई कदम उठाए हैं और अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ कोशिश कर रहे हैं। केंद्र सरकार पर खाद्यान्न सब्सिडी का भारी बोझ है।"
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जनवितरण प्रणाली के माध्यम से वितरित किए जाने वाले अनाजों की कीमत वर्ष 2002 से नहीं बढ़ाई है। ऐसे में केंद्र सरकार पर भी दबाव है।
उन्होंने कहा, "मैं राज्य सरकारों से अपील करना चाहता हूं कि वे महंगाई के मुद्दे को गंभीरता से लें।"
राकांपा नेता ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार देश के 312 जिलों में सूखे की स्थिति की झेल रही है। इस वजह से खरीफ की फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ा और चावल और चीने के दाम बढ़े।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications