लंदन पर हो सकता है मुंबई जैसा आतंकी हमला
'संडे टाइम्स' ने रविवार को मेट्रोपोलिटन पुलिस की आतंकवाद निरोधक कमान 'एसओ 15' के एक वरिष्ठ जासूस के हवाले से खबर दी है कि लंदन में भी मुंबई जैसा हमला हो सकता है।
जासूस ने कहा है कि कंपनियों को इस स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए कि कुछ हैंडगन्स और विस्फोटकों से लैस कुछ बंदूकधारी गोलीबारी कर सकते हैं या लोगों को बंधक बना सकते हैं।
यह चेतावनी उद्योगपतियों, स्थानीय प्रशासन और आपात सेवाओं को आतंकवाद निरोधक परामर्श मुहैया कराने वाले नेटवर्क की ओर से जारी की गई है। इस चेतावनी से यह आकलन जरूरी हो गया है कि कोई आतंकवादी दस्ता संभवत: अगले साल के आरंभ में लंदन पर हमले की फिराक में है।
मुंबई में पिछले साल 26/11 को हुए आतंकी हमले में कम से कम 174 लोग मारे गए थे।
एक वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार ने कहा है कि पुलिस की चेतावनियों में तेजी आई है और पिछले पखवाड़े भर से ये चेतावनियां ज्यादा मुखर हैं। उन्होंने कहा, "पहले यहां अटकलबाजियां लगाई जा रही थीं। अब हम इस बात के लिए तैयार हो रहे हैं कि पक्के तौर पर लंदन पर हमले की साजिश रची गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications