श्रीलंका ने उत्तरी राजमार्ग खोला
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सैनिक प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदय नानायक्कारा ने कहा कि अब जनता को उत्तरी शहर जाफना और देश के मध्य में स्थित कैंडी के बीच राजमार्ग ए9 पर सफर के लिए रक्षा मंत्रालय की अनुमति नहीं लेनी होगी।
नानायक्कारा ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि आज से यात्रा के लिए रक्षा मंत्रालय की अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी।
ए9 राजमार्ग अगस्त 2006 में सेना और तमिल विद्रोहियों के बीच चौथी बार लड़ाई शुरू होने के बाद से ही बंद था। सरकारी सेनाओं ने इस वर्ष जनवरी में विद्रोहियों की राजधानी किलिनोच्ची पर कब्जा करके इस राजमार्ग को खोल दिया था। बहरहाल जनता को यात्रा के लिए रक्षा मंत्रालय की अनुमति की आवश्यकता होती थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications