पाक में आत्मघाती हमला, 12 की मौत

जिले के मुख्य शहर तिमारगारा में पुलिस लाइन के समीप इस विस्फोट को उस वक्त अंजाम दिया गया जब लोग नजदीक की मस्जिद से जुमे की नमाज के बाद वापस लौट रहे थे।
पुलिस प्रमुख मुमताज जरीन खान ने बताया कि लोगों ने आत्मघाती हमलावर की बगल वाली सीट पर भी एक व्यक्ति को बैठे देखा था। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में अक्टूबर से लगातार आतंकवादी हमले हो रहे हैं, जिसमें अब तक सैंकड़ों लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications