गडकरी बने भाजपा अध्यक्ष

इससे पहले शुक्रवार को पार्टी के संसदीय दल की बैठक में भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में गडकरी के नाम का ऐलान किया गया था। साथ ही सुषमा स्वराज ने लालकृष्ण आडवाणी के स्थान पर नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी ग्रहण की थी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे नितिन गडकरी का कहना है कि वह नई जिम्मेदारी को लेकर काफी खुश और उत्सुक हैं। पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष गडकरी ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, "मुझे बेहद खुशी है कि पार्टी इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंप रही है। मैं यहां अपनी जिम्मेदारी ग्रहण करने आया हूं। मैं विकास की राजनीति करूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications