राजनाथ सिंह की जगह लेंगे गडकारी

शनिवार को दिल्ली पहुंच रहे गजकारी यहां औपचारिक रूप से भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी ग्रहण करेंगे। पार्टी के संसदीय दल की बैठक में शुक्रवार को भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में गडकरी के नाम का ऐलान किया गया था।
भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा, "गडकरी शनिवार सुबह दिल्ली पहुंच रहे हैं। हवाई अड्डे पर समर्थक उनका स्वागत करेंगे। वह राजनाथ सिंह से पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी ग्रहण करेंगे।" गडकरी को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पूरा समर्थन प्राप्त है और उनके अध्यक्ष बनने को पार्टी के ऊपर संघ की पकड़ मजबूत होने के रूप में देखा जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications