कोपेनहेगन में 'सार्थक सहमति'
कोपेनहेगन। दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के नेताओं ने शुक्रवार देर रात जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए एक समझौते को अंतिम रूप दे दिया। एक अमरीकी अधिकारी ने कहा है कि कोपेनहेगन सम्मेलन में शामिल प्रमुख देशों में जलवायु परिवर्तन पर 'सार्थक सहमति' हो गई है।
अधिकारी का कहना है कि अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा, चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ, भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा के बीच सहमति हो गई है।
जलवायु शिखर सम्मेलन में भारत, चीन, अमेरिका और यूरोपीय संघ सहित सभी प्रमुख देशों ने समझौते के मसौदे को अंतिम रूप दिया। उल्लेखनीय है कि यह समझौता कानूनी रूप से बाध्य नहीं होगा।
कोपेनहेगन समझौते से जुड़े मसौदे पर अमेरिका, चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ सहमति बन जाने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार तड़के स्वदेश रवाना हो गए।
एक भारतीय अधिकारी ने बताया कि समझौते से संबंधित मसौदे के तैयार होने तक प्रधानमंत्री यहां रुके और कोपेनहेगन से स्वदेश रवाना होने से पहले उन्होंने इस समझौते का विवरण भारतीय प्रतिनिधिमंडल को दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications