टेक्सास में सिख युवक पर हमला
युवक की सुरक्षा को देखते हुए उसकी पहचान छुपाई गई है। वह पढ़ाई के साथ-साथ पिज्जा डिलीवरी का भी काम करता था। उसके साथ यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह एक घर में पिज्जा पहुंचाने गया था।
जिसके लिए वह पिज्जा पहुंचाने गया था उन लोगों ने पैसे अदा किए बगैर ही पिज्जा खाना शुरू कर दिया और उस पर हमला कर दिया। वैसे अभी यह बताया नहीं गया कि यह हादसा कब हुआ था।
एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार चार लोगों ने सिख छात्र को स्विमिंग पूल में फेंक दिया और जब वह बाहर निकलने की कोशिश करने लगा तो चारों उसे पीटने लगे। न्याय विभाग इस मामले की जांच कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications