आग लगने से महिला और 2 बच्चों की मौत
रोहतास के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रंजीत कुमार मिश्रा ने शनिवार को बताया कि बरेहेटा गांव में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी तभी वहां जल रहा दीया गिर गया जिससे घर में आग लग गई। आग से झुलसकर महिला और उसके दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों की उम्र आठ और छह वर्ष बतायी जा रही है। इस घटना में एक महिला भी झुलस गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications