मालगाड़ी गलियारा परियोजना को 2017 तक पूरा करने का लक्ष्य
पूर्वी गलियारा लुधियाना से दानकुनी तक और पश्चिमी गलियारा जवाहर लाल नेहरू पत्तन टर्मिनल से तुगलकाबाददादरी तक शामिल है।
पश्चिमी समर्पित मालगाड़ी गलियारा और पूर्वी समर्पित मालगाड़ी गलियारा के लुधियाना-सोननगर के लिए अंतिम स्थान निर्धारण सर्वेक्षण पूरा हो गया है। दोनों गलियारों के लिए लगभग 2400 कि.मी. भूमि अधिग्रहण के लिए रेल (संशोधित) अधिनियम, 2008 की धारा 20 (ए) के अंतर्गत अधिसूचना को जारी कर दिया है। पूर्वी गलियारे में 105 कि.मी. ओर पश्चिमी गलियारे पर 54 प्रमुख और महत्वपूर्ण पुलों के लिए प्रथम निर्माण ठेका भी दे दिए गए हैं।
क्रमश: पूर्वी और पश्चिमी मालगाड़ी गलियारे के लिए धन हेतु विश्व बैंक, एशियाई बैंक और जापान इंटरनेशन कारपोरेशन एजेंसी के साथ बातचीत प्रगति पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications