अनशन पर बैठे सांसद राजगोपाल गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार राजगोपाल ने इलाज करवाने से इंकार किया है। राजगोपाल विजयवाड़ा स्थित स्वराज मैदान में अनशन पर बैठे थे। जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने मैदान पर पहुंची तो उनके कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तितर-बितर कर दिया और सांसद को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।
विजयावाड़ा के सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा कि राजगोपाल ने दवा लेने से इंकार कर दिया है और वह खुद को हैदराबाद स्थित निजाम चिकित्सा विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाने की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर आंध्र और रायलसीमा क्षेत्रों में शनिवार को नौवें दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications