पृथक तेलंगाना के विरोध में 9वें दिन प्रदर्शन जारी (राउंडअप)

उधर आंध्र प्रदेश के प्रस्तावित बंटवारे के खिलाफ विजयवाड़ा शहर में गत पांच दिनों से अनशन पर बैठे कांग्रेस के सांसद एल. राजगोपाल को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया और अस्पताल भेज दिया।

दूसरी तरफ तेलांगना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष के.चंद्रशेखर राव तेलंगाना क्षेत्र में बस यात्रा निकालने की योजना बना रहे हैं। दरअसल उन्हें आशंका है कि कहीं केंद्र सरकार पृथक तेलंगाना के गठन के प्रस्ताव से हाथ न खींच ले।

आंध्र प्रदेश के विभाजन के विरोध में आंदोलनकारियों ने रायलसीमा के कडप्पा और तटीय आंध्र के कृष्णा जिले में रेलगाड़ियां रोकीं। कडप्पा जिले में सर्वदलीय संयुक्त कार्य समिति ने 'रेल रोको' का आह्वान किया था।

कडप्पा के मेयर रवींद्रनाथ रेड्डी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायचोटी पर रेलगाड़ियां रोकीं। एकीकृत आंध्र का नारा लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रक में आग लगा दी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

कोदुरु रेलवे स्टेशन पर हैदराबाद-तिरुपति रायलसीमा एक्सप्रेस और हैदराबाद-चित्तूर वेंकटाद्री एक्सप्रेस को रोका गया। मुदानुरु स्टेशन पर भी रेलगाड़ियों का आवागमन प्रभावित हुआ। विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली-त्रिवेंद्रम स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को रोका। रेनीगुंटा में प्रदर्शनकारियों ने चेन्नई से हैदराबाद जा रही रेलगाड़ी को रोका। विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने विजयवाड़ा में भी रेलगाड़ियां रोकीं।

उधर आंध्र प्रदेश के प्रस्तावित बंटवारे के खिलाफ विजयवाड़ा शहर में गत पांच दिनों से अनशन पर बैठे कांग्रेस के सांसद एल.राजगोपाल की सेहत बिगड़ने पर उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने अस्पताल में भी अनशन जारी रखा। राजगोपाल की गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थकों ने सड़कों पर जाम लगाया।

पुलिस के अनुसार राजगोपाल ने इलाज करवाने से इंकार किया है। राजगोपाल विजयवाड़ा स्थित स्वराज मैदान में अनशन पर बैठे थे। जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने मैदान पर पहुंची तो उनके कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तितर-बितर कर दिया और सांसद को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।

विजयावाड़ा के सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा कि राजगोपाल ने दवा लेने से इंकार कर दिया है और वह खुद को हैदराबाद स्थित निजाम चिकित्सा विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाने की मांग कर रहे हैं।

दूसरी तरफ तेलांगना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष के.चंद्रशेखर राव तेलंगाना क्षेत्र में बस यात्रा निकालने की योजना बना रहे हैं। राव अपने अभियान की शुरुआत सोमवार से कर सकते हैं। वह हैदराबाद और तेलंगाना के नौ जिलों में बस यात्रा निकालने की योजना बना रहे हैं। दरअसल उन्हें आशंका है कि कहीं केंद्र सरकार पृथक तेलंगाना के गठन के प्रस्ताव से हाथ न खींच ले।

पार्टी सूत्रों के अनुसार राव को चिकित्सकों ने आराम करने की सलाह दी है लेकिन इसके बावजूद वह बस यात्रा निकालेंगे। माना जा रहा है कि बस यात्रा के दौरान राव के साथ पांच चिकित्सकों का एक दल भी शामिल रहेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+