किशोरी को पीटने के आरोप में पुलिसकर्मी निलंबित
सिद्धार्थनगर जिले के पुलिस उपाधीक्षक डी.एन.पाण्डेय ने आईएएनएस को बताया कि सिपाही राज यादव को निलंबित कर दिया गया है जबकि उप निरीक्षक राम भारती को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
गौरतलब है कि दोनों पुलिसकर्मियों पर लखनऊ से 350 किलोमीटर दूर खाजुवा गांव में शुक्रवार को किशोरी को निर्दयतापूर्वक पीटने का आरोप है।
किशोरी की माता किसमाती ने सिद्धार्थनगर में संवाददाताओं को बताया कि वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।
किशोरी की मां ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने मेरी बेटी की निर्दयतापूर्वक पिटाई की। वह जब बेहोश हो गई उसके बाद भी उन्होंने उसे पीटना जारी रखा और पुलिस थाने ले गए। रात को एक पुलिसकर्मी मेरे घर आया और मेरी बेटी को बेहोशी की हालत में छोड़ गया। उसकी नाक और मुंह से खून बह रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications