'गडकरी को पार्टी में नया पद शादी की वर्षगांठ का उपहार'
कंचन और उनकी बेटी केतकी, अध्यक्ष बनाए जाने के बाद गडकरी को बधाई देने के लिए राजधानी में मौजूद थीं।
कंचन ने संवाददाताओं को बताया, "उन्होंने अब तक जो कुछ भी किया है, मैंने हमेशा उनका समर्थन किया है।"
कंचन ने कहा कि उनके पति ने महाराष्ट्र में अपने मंत्रित्वकाल के दौरान अच्छा काम किया था और दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष के रूप में भी वह उसी तरह अच्छा काम करेंगे।
कॉलेज की छात्रा केतकी ने कहा कि नई जिम्मेदारियों के कारण हो सकता है कि वह अपने पिता से अक्सर न मिल पाएं। केतकी ने कहा, "अब मैं शायद उनसे महीने में एक बार ही मिल सकूंगी लेकिन मैं अच्छा महसूस कर रही हूं।"
पदभार ग्रहण करने के बाद गडकरी ने कहा कि इधर पांच सालों के दौरान दिल्ली में वह पहली बार रात रुक रहे हैं। उन्होंने कहा, "इसके पहले मैं शाम को शहर छोड़ देता था। पार्टी द्वारा मुझे अब तक जो भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, मैंने उसे निभाई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications