मधु कोड़ा से पूछताछ की अनुमति मिली
प्रवर्तन निदेशालय के आग्रह पर पंकज कुमार की प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉंड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की अदालत ने यह अनुमति दी।
प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों को थाईलैंड, दुबई, इंडोनेशिया, स्वीडन और लाइबेरिया जाकर निवेश के साक्ष्य एकत्र करने की भी अनुमति दी गई।
कोड़ा 30 नवंबर से ही जेल में हैं। उनको इलाज के लिए राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की अनुमति के बाद प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications