तमिलनाडु विधानसभा उपचुनावों में 70-74 प्रतिशत मतदान (लीड-1)
चेन्नई, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार को 70 से 74 प्रतिशत मतदान हुआ।
निर्वाचन आयोग के अनुसार वांदावासी विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्वक 74 प्रतिशत और तिरुचेंदूर विधानसभा क्षेत्र में 70 प्रतिशत मतदान हुआ।
दोनों सीटों पर डीएमके, एआईएडीएमके और डीएमडीके के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
मतदान केंद्रों पर लगाए गए वेब कैमरों से मतदाताओं के चेहरों का मिलान फोटो पहचान पत्र से करने में अतिरिक्त समय लगने के कारण मतदान शाम पांच बजे समाप्त हुआ।
इन दोनों सीटों पर कुल 39 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें वांदावासी से 14 और तिरुचेंदूर में 25 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य दांव पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications