गडकरी से विदर्भ के लिए आवाज बुलंद करने का आग्रह
गडकरी को यह संदेश विदर्भ जन आंदोलन समिति के प्रमुख किशोर तिवारी द्वारा जारी किए गए एक बयान में दिया गया है। यह संगठन महाराष्ट्र से अलग विदर्भ राज्य के गठन के लिए आंदोलनरत है। गडकरी नागपुर के रहने वाले हैं, जो विदर्भ का हृदय स्थल है।
तिवारी ने कहा है कि भाजपा और उसकी पूर्ववर्ती पार्टी जनसंघ ने अलग विदर्भ की मांग की थी। जबकि गडकरी ने 2003 में इस क्षेत्र के साथ किए गए अन्याय पर एक किताब लिखी थी।
तिवारी ने कहा है, "जब भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार ने झारखण्ड, उत्तराखण्ड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों का गठन किया, तो उस सूची में विदर्भ सबसे ऊपर था। लेकिन गठबंधन में शामिल शिवसेना के विरोध के कारण विदर्भ को उस सूची से मिटा दिया गया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications