केजी बेसिन गैस में वाजिब हिस्सेदारी चाहते हैं दक्षिणी राज्य
'केजी गैस - फेयर शेयर फॉर साउथ' (कृष्णा-गोदावरी गैस : दक्षिण के लिए वाजिब हिस्सेदारी) विषय पर आयोजित एक संगोष्ठी में पढ़े गए एक संदेश में अच्युतानंदन ने कहा है, "उत्तरी राज्यों की तरह केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में कोयला, तेल या ऊर्जा के अन्य संसाधन नहीं हैं। तमिलनाडु में थोड़ा-बहुत कोयला का भंडार है।"
संदेश में कहा गया है, "इसलिए यह जरूरी है कि हमें कृष्णा-गोदावरी गैस कुओं से प्राकृतिक गैस की वाजिब हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।"
केरल राज्य औद्योगिक विकास निगम के कार्यकारी निदेशक एम.आर.करमचंद्रन ने संगोष्ठी में अच्युतानंदन का संदेश पढ़ा। संगोष्ठी इंडस्ट्रियल इकॉनॉमिस्ट पत्रिका द्वारा आयोजित की गई थी।
अच्युतानंदन के अनुसार देश का चौथा तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एनएनजी) टर्मिनल वर्ष 2012 तक कोच्चि में स्थापित हो जाएगा। इसके पहले स्थापित किए गए तीन अन्य टर्मिनलों में दाहेज, हाजीरा (दोनों गुजरात में) और दाभोल (महाराष्ट्र) शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications