सदर बाजार में गोलीबारी, एक की मौत (लीड-1)

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के भीड़भाड़ वाले सदर बाजार इलाके में मोटरसाइकिल सवार चार हथियारबंद लुटेरों ने शनिवार को सरेआम अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह 10.45 बजे उत्तरी दिल्ली के सदरबाजार में बहादुरगढ़ रोड पर हुई।

प्रत्यक्षर्शियों के अनुसार हमलावरों ने रिक्शा से अपनी दुकान जा रहे एक व्यवसायी से रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया।

एक प्रत्यक्षदर्शी हारुफ अंसारी ने कहा कि हमलावर जब बैग ले जाने में सफल नहीं हुए तो उन्होंने व्यवसायी को गोली मार दी।

उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त सागरप्रीत हुड्डा ने कहा कि व्यवसायी को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार लुटेरे हवा में गोलियां चलाते हुए वहां से भाग निकले।

निलेश जैन (44) जो कि नजदीक में ही एक इमारत की पहली मंजिल खड़े थे, उन्हें गले में गोली लगी और वह गिर पड़े। उसी दौरान वहां से गुजर रहे चंदर को भी पैर में गोली लगी।

जैन को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। जैन सरस्वती विहार में रहते थे और सदर बाजार की अहिरन गली में पीतल का कारोबार करते थे।

चंदर और रिक्शे पर जा रहे व्यवसायी को बारा हिन्दू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। व्यवसायी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

इस घटना के बाद गुस्साए व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

दिल्ली व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि प्रत्येक दिन राजधानी में व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है। हम दिल्ली पुलिस आयुक्त से मिलकर बाजार की सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+