गडकरी ने भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार संभाला (लीड-2)

सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए गडकरी के नाम की घोषणा की। उन्होंने संसदीय बोर्ड के फैसले का जिक्र करते हुए कहा, "मैंने प्रस्ताव रखा था कि नितिन गडकरी योग्य, सक्षम और कुशल राजनीतिक कार्यकर्ता हैं और यदि पार्टी में अध्यक्ष की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाए तो पार्टी को हम जितना सुदृढ़ और गतिशील बनाना चाहते हैं, उसमें सफलता मिलेगी। इस प्रस्ताव पर संसदीय बोर्ड में आम सहमति थी।"

गडकरी शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेताओं को शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, "मुझे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुझे अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी का मार्गदर्शन मिलता रहेगा।"

गडकरी ने कहा, "मैंने छात्र जीवन में एक छोटे स्तर के राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी का काम शुरू किया था। अब मुझे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं अपने वरिष्ठ नेताओं को आश्वस्त करना चाहता हूं कि पार्टी के विरुद्ध मैं कोई काम नहीं करूंगा। मैं अध्यक्ष तो बन गया हूं लेकिन आप सभी की सहायता की जरूरत है। आप लोगों को मुझे सहयोग करना होगा।"

इससे पहले शुक्रवार को पार्र्टी के संसदीय दल की बैठक में 57 वर्षीया सुषमा स्वराज को लालकृष्ण आडवाणी के स्थान पर नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

इस तरह भाजपा में अंग्रिम पंक्ति के नेताओं की उम्र अब 60 वर्ष से कम है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली भी 57 वर्ष के हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+